मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बस स्टैंड जा रहे युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन ले गए। पीड़ित कचहरी रोड निवासी अमन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि शाम करीब आठ बजे बस स्टैंड जा रहे थे। तभी रास्ते में फोन आने पर मोबाइल से बात करने लगे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। उन्होंने शोर मचाया तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए।