फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला और बच्चों को पीटा, एसपी से शिकायत

Tue, 22 Sep 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औछा क्षेत्र के गांव नगला वंशी में रंजिश के चलते महिला और बच्चों को पीटा गया। पीड़िता रेखा ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पति मुंबई में मजदूरी करते हैं। वह वृद्ध सास-ससुर व तीन बच्चों के साथ गांव में रह रही हैं। 21 की रात करीब 11:30 बजे मौसी रामबेटी के घर आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर तीन बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में रंजिश मान रहे गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें व बच्चों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। एसपी कार्यालय से शिकायत को थाने भेज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें