फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिव्यांग का शव पेड़ पर लटका मिला

Mon, 26 Oct 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 राम किशन का फाइल फोटो
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह निवासी एक दिव्यांग का शव सोमवार सुबह घर के पीछे नीम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। गांव नगला मानसिंह निवासी राम किशन (35) दिव्यांग था। रविवार रात को वह किसी समय घर से निकल गया। सोमवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने उसका शव नीम के पेड़ पर लटका देख परिजन को जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें