फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने से तिलमिलाए लोग

Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के बिजलीघर चौराईपुर का पांच एमवीए ट्रांसफार्मर गुरुवार शाम फुंक गया। दो माह में यह दूसरी बार है जब पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका है। इससे क्षेत्र के दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। शुक्रवार को मैनपुरी से आई टीम ने ट्रांसफार्मर फुंका हुआ बताया। जेई ने दो दिन में नया ट्रांसफारमर आने की बात कही है।
विज्ञापन


 किशनी क्षेत्र के पावर हाउस चौराईपुर में पांच फरवरी को फाल्ट आ गया था। सात फरवरी को आगरा से टीम ने ट्रांसफार्मर को डैमेज बता दिया था। उस ट्रांसफार्मर को एक सप्ताह में बदला जा सका था। विभाग ने फुंके ट्रांसफार्मर की जगह पुराना ट्रांसफमर रख दिया। इसका नगरवासियों ने विरोध किया था। किशनी में हाहाकार मच गया। जांच टीम ने बताया ट्रांसफार्मर डैमेज घोषित होने के बाद अब नया मथुरा या कानपुर से आएगा। सोमवार तक बिजली व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद है। बिजली व्यवस्था ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी ठप हो गई। लोग नलों के सामने लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं। जेनरेटर चलाकर मोबाइल चार्ज किए जा रहे हैं। वहीं घरों में अंधेरा छाया हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें