फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंतपुर में पुलिस का उत्पात, तोड़फोड़

Mon, 20 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भगवंतपुर में पुलिस का उत्पात, तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना औंछा के गांव भगवंतपुर में रविवार रात दबिश देने गई पुलिस ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं कारें, एसी, टीवी, कूलर सहित अन्य महंगा सामान भी तोड़ दिया। महिलाओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

भगवंतपुर मतदान केंद्र पर विवाद के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच पथराव हुआ था। पुलिस ने अज्ञात लोगों की तलाश में रविवार की रात 10 बजे भगवंतपुर में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने उत्पात मचाया। वकील जगपाल सिंह यादव के घर में खड़ी तीन कारों को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर राजेश यादव के घर में घुसकर एसी, फ्रिज तोड़ दिया। भूमिराज, सतीश यादव, रायसिंह, जागेश्वर,  सुनील, देवेंद्र, राकेश, हेमेंद्र आदि के घरों में घुसकर पंखे, फर्नीचर, बेड, चारपाई, चूल्हे, चारा मशीन भी तोड़ दी।

पुलिस के घरों में घुसने पर पुरुष और युवक घरों से भाग गए। ग्रामवासी रामेश्वर, महेश्वर, अजय, अजीत, प्रदीप, सुनील, राजरानी, सुनीता, मीना, शीला, अनीता का आरोप है पुलिस ने रात में घरों से भागे लोगाें पर पथराव किया जिससे एक मोर भी मर गया। कई ग्रामीण घायल भी हो गए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव जगपाल सिंह यादव का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता की है। वह एसडीएम घिरोर सहित पुलिस वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

गलियों में छाया सन्नाटा
 भगवंतपुर की गलियों में सन्नाटा छाया हुआ है। घरों में मौजूद महिलाओं और युवतियों के चेहरों पर भय है। अपरिचित चेहरे को देख महिलाएं और युवतियां अंदर घुसकर किबाड़ बंद कर लेती हैं। अमर उजाला टीम के गांव पहुंचने पर महिलाएं बमुश्किल अपनी व्यथा बताने को तैयार हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें