फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाईचारे में दरार डालने वालों से रहें सावधान’

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि अनेकता में एकता हमारी पहचान है। यदि किसी के यहां गमी होती है तो उसके गम में शरीक होकर उसका दुख बांटते हैं, यही सोच हमारे देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है। कुछ शरारती और असामाजिक तत्व आपसी भाई-चारे में दरार डालने की कोशिशें करते हैं हमें इनसे सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन


डीएम चंद्रपाल सिंह ने कहा कि  इस बार खुशियों और गम का त्योहार एक साथ है और इन दोनो त्योहारों को अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार मनाया जाना है। आप सबकी जिम्मेदारी है कि आप दोनो मजहबी त्योहारों  में एक दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। पहले भी कई बार दोनों मजहबों के त्योहार एक साथ पड़े हैं और सभी ने मिल जुलकर अपने त्योहार मनाए हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे समाज के किसी व्यक्ति को पीड़ा हो। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक हमारे देश में सब लोग एकजुट होकर रहते हैं। यह देश मोहब्बत का देश है।

उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक भावनाओं में उलझकर विद्वेष की भावना से कार्य कर रहे हैं जब व्यक्ति संकट में होता है तो वह बिना जाति, धर्म पूछे मदद मांगता है। मुसीबत की घड़ी में सब लोग इंसान बनकर इंसानियत की खातिर मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन


 इस मौके पर एएसपी स्वामीनाथ, एसडीएम भोगांव महेश प्रकाश, सीओ भोगांव तेजपाल सिंह, डाक्टर मनोज दीक्षित,  रामअवतार सिंह यादव, सुरेंद्र बहादुर शुक्ला, आमिर रियाज आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नाजिम अली, चित्रांश सक्सेना, बाबूशाह, इकबाल, महताब हुसैन, फूलमियां, मनोज यादव, अकबर कुरैशी सहित रामलीला कमेटी और मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें