फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली झगड़े में मासूम की जान ली: मैनपुरी में महिला ने मां की गोद से छीनकर बच्चा सड़क पर फेंका, मौत

Thu, 03 Mar 2022 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मैनपुरी के गांव कनिकपुर सादा में बुधवार देर शाम झगड़े में चार माह के मासूम को विपक्षी महिला ने जमीन पर फेंक दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
मासूम कार्तिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर सादा में ताश खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार शाम एक पक्ष की महिला आठ माह के बच्चे को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने गई। आरोप है वहां आरोपी दंपती विवाद करने लगे और मासूम को गोद से छीन कर सड़क पर फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बरनाहल क्षेत्र के गांव कनकपुर सादा निवासी धर्मवीर सिंह के आठ माह के पुत्र कार्तिक को चिकित्सक को दिखाने के बाद बुधवार शाम घर आए थे। तब पता चला कि गांव निवासी अनिल ने ताश खेलने के विवाद में भाई सत्यवीर की पिटाई की है। भाई के साथ हुई मारपीट के बाद धर्मवीर सिंह अनिल के घर गया था। साथ में धर्मवीर की पत्नी मनीषा अपने आठ माह के बेटे कार्तिक को गोद में लेकर पहुंची थी। 

विज्ञापन

म़ृतक बच्चे के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर फेंका मासूम 

आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद अनिल व उसकी पत्नी आशा अभद्रता करने लगे। गुस्से में आकर आशा ने मनीषा की गोद से कार्तिक को छीनकर सड़क पर फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 

घटना के संबंध में एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि कनकपुर सादा में दो पक्षों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: आबकारी मंत्री के पुत्र का नार्को टेस्ट कराएगी एसआईटी, कोर्ट ने दी अनुमति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें