बैंकों में उपलब्ध कराए जाएं छोटे नोट
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। जिला सचिव डा. रामधन ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वायदे के विपरीत काम किया है। लोगों को न तो रोजगार मिला और न ही खाते में रुपये भेजे गए हैं। राधेश्याम यादव ने कहा सरकार ने बिना तैयारी के ही नोटबंदी की है जिसके चलते आम आदमी पूरे दिन बैंक की लाइनों में लगे रहने के बाद शाम को खाली हाथ लौट जाता है। पार्टी की मांग है कि बैंकों में 50, 100 और 500 रुपये के नोट उपलब्ध कराए जाएं। 2000 का नोट बंद किया जाए। काले धन वालों पर सीधी कार्रवाई की जाए। पूंजीपतियों का माफ किया गया एक लाख सात हजार करोड़ रुपया वसूल किया जाए। वीरेंद्र सिंह चौहान, कृष्णकांत दीक्षित, मुकट सिंह यादव, जितेंद्र सिंह शाक्य, रामऔतार दिवाकर, हरीओम यादव, हीरालाल पाल, आज्ञाराम पाल, प्रमोद कुमार, जगवीर सिंह, गिरीशचंद्र शाक्य, अखिलेश कुमार शाक्य आदि मौजूद थे।