फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का अंतर्जनपदीय तबादला: इन आवेदकों को लगा बड़ा झटका, कार्यमुक्त होने से ठीक पहले लगी रोक

Sun, 02 Jul 2023 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में कुछ आवेदकों को बड़ा झटका लगा है। कार्यमुक्त होने से ठीक पहले इन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल 69 हजार शिक्षक भर्ती के आवेदकों को बड़ा झटका लगा है। शासन के निर्देश के बाद स्थानांतरण प्रक्रिया में शमिल शिक्षकों के कार्यमुक्त होने पर रोक लगा दी गई है। रविवार को बीएसए कार्यालय पर अवकाश के दिन भी ज्वॉइनिंग और रिलीविंग का कार्य चलता रहा।

विज्ञापन


तीन जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं। ऐसे में सभी शिक्षक अवकाश के बाद पहले दिन से ही अपने स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण करना चाहते हैं। शासन के निर्देश पर रविवार को भी शिक्षकों की ज्वॉइनिंग और रिलीविंग के लिए बीएसए कार्यालय खुला रहा। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन


बीएसए दीपिका गुप्ता ने शासन के निर्देश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल रिलीविंग के लिए पहुंचे शिक्षकों की रिलीविंग पर रोक लगा दी। वहीं जो शिक्षक बाहरी जनपदों से 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयन पाने वाले थे उन्हें कार्यभार भी ग्रहण नहीं कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि रविवार को 10 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया है जबकि 40 शिक्षक कार्यमुक्त होकर बाहरी जनपदों के लिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि शासन के आदेश पर 69 हजार शिक्षक भर्ती से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें