फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे देश का भविष्य: पालिकाध्यक्ष

Sun, 20 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
नृत्‍य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बचपन ए प्ले स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता व विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डाक्टर सीपी गोयल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के  समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और यह शिक्षकों की जिम्मेदारी होती है कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डाक्टर सीपी गोयल ने संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि बचपन ए प्ले स्कूल देश में बच्चों का सबसे लोकप्रिय स्कूल है। बच्चों ने वंदे मातरम, राधा नाचेगी, डिस्को दीवानी, प्रेम रतन धन पायो, बनके तितली दिल उड़ा, सुन साथिया आदि गानों पर मनमोहक डांस कर मन मोह लिया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा रेस, स्लो रेस, जंप रेस, फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, डांस, सिंगिंग प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को शील्ड, मेडल व मेरिट कार्ड देकर पुरस्कृत किया। संस्था के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गुप्ता व उप प्रबंधक राधा गुप्ता ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रजनीश यादव, रोहित जैन, राजकुमार अग्रवाल, सभासद विकास यादव, करूणेन्द्र जैन, अभिषेक जैन, गिरिराज सिंह, गौरव गुप्ता, रश्मि, काजल अवस्थी, आरती वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें