फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 102 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, हुआ प्रसव

Tue, 25 Aug 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को अस्पताल ले जाते समय 102 एंबुलेंस में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी शालिनी की सूझ-बूझ से यह प्रसव सुरक्षित रूप से कराया गया। जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव जुनैशा निवासी नीरज को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने 102 एंबुलेंस सेवा बुलाई थी। स्वास्थ्य केंद्र जाते समय महिला की स्थिति गंभीर हो गई। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी शालिनी ने तुरंत स्थिति को संभाला और प्रसव कराने का निर्णय लिया। नवजात की नाल गर्दन के चारों ओर दो बार लिपटी हुई थी। शालिनी ने सूझ-बूझ और अनुभव से सभी आवश्यक सावधानियों के साथ प्रसव कराया। एंबुलेंस के भीतर नवजात की किलकारी गूंज उठी। प्रसव के बाद मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रूप से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें