फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लंबी कूद में अवनी, गोला फेंक में सोनम ने मारी बाजी

Sat, 29 Nov 2025 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 31 एथलेटिक्स लीग का शुभारंभ करतीं नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता और क्रीड़ा अधिकारी साधना
विज्ञापन
मैनपुरी। एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में बालिका एथलेटिक्स अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। लीग में जिलेभर की 150 से अधिक बालिकाओं ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के दम पर मेडल जीते। लंबी कूद में अवनी, गोला फेंक में सोनम और भाला फेंक में दीक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया।लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता और क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि जिले की बालिका खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है। प्रतियोगिता में अंडर-14 ट्रायथलाॅन ए में रौनक ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय और माही ने तृतीय, ट्रायथलॉन बी में प्रतीक्षा सिंह पहले, डिंपल दूसरे और जोया मंसूरी तीसरे स्थान पर रहीं। ट्रायथलॉन सी में प्रीति ने प्रथम, रीना ने द्वितीय और करिश्मा ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, गंगोत्री द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, 600 मीटर दौड़ में साक्षी ने पहला, मोनिका ने दूसरा और अंकिता तीसरा स्थान प्राप्त किया।लंबी कूद में अवनी पाल ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और रेचल तृतीय, गोला फेंक में सोनम पहले, दीक्षा दूसरे और तन्वी दीक्षित तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में सोनम प्रथम, समा बानो द्वितीय और तन्वी दीक्षित तृतीय तथा भाला फेंक में दीक्षा ने प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अंजली सिंह और नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

फोटो 31 एथलेटिक्स लीग का शुभारंभ करतीं नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता और क्रीड़ा अधिकारी साधना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें