मैनपुरी। करहल रोड चौकी के पास स्थित प्रांतिल इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की गई। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। विरोध करने पर व्यापारी परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि करहल रोड पुलिस चौकी के पास उनकी दुकान है। 14 अगस्त को अखिलेश उनकी पत्नी रोहिणी गुप्ता ने दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की। ताले नहीं टूटे तो सीसीटीवी तोड़ दिए। उन्होंने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए। इस घटना के बाद चार सितंबर की रात को फिर से ताले तोड़ने की कोशिश की गई। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।