करहल। गांव नगला मनू निवासी प्रधान प्रतिनिधि राधाकृष्ण ने बताया कि बुधवार रात को साथी आदेश और रोहित के साथ स्कार्पियो से गांव रतिभानपुर सरमन सिंह के घर शादी में जा रहे थे। रास्ते में चंद्रकेतू यादव उर्फ तुलसी निवासी नगला बांक खड़े थे। उनकी गाड़ी रुकते ही चंद्रकेतू ने गाली-गलौज कर दी। विरोध पर सिर में ईंट से वार कर दिया। आरोपी के साथ आए घनश्याम निवासी रतिभानपुर ने सरिया से प्रहार कर दिया। आदेश ने भी पिटाई की। राइफल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल प्रधानपति व साथी का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद