फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा ने तेज किया आंदोलन

Fri, 10 Jul 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अटेवा मैनपुरी ने शुक्रवार को स्काउट भवन में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण के विरोध में पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सरकार को घेरने और आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अटेवा 10 जुलाई से 15 अगस्त तक सभी ब्लॉकों में सदस्यता अभियान चलाएगा। इस दौरान जन जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर को लखनऊ चलो रैली का आयोजन होगा। इन आयोजनों के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला महामंत्री विनय कुमार, विपिन कुमार, जिला सह संयोजक अमित यादव उपस्थित रहे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र यादव भी मौजूद थे। महामंत्री और अटेवा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, धीरज सिंह, चंद्रप्रकाश, रितेश कुमार, अवनेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जितेश गौरव, रामकुमार आदि बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें