फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आशीष अध्यक्ष, संदीप मंत्री चुने गए

Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 15 शपथ लेते नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश प्रखंड निकली गंग नहर मैनपुरी का द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन सोमवार को हुआ। प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री विवेक चतुर्वेदी, अनुज कुमार, विभागीय प्रतिनिधि रामनरेश उप राजस्व अधिकारी मैनपुरी प्रखंड निकली गंग नहर की देखरेख में हुए चुनाव में जिला अध्यक्ष आशीष कुमार यादव, मंत्री संदीप कुमार सिंह चुने गए। अधिवेशन में नलकूप चालक, सींचपाल एवं सींच पर्यवेक्षकों की प्रमुख समस्याओं सेवा नियमावली में संशोधन, वेतन विसंगति/2400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली, वर्कचार्ज, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक नलकूप चालकों को पेंशनरी लाभ देने की मांग पर चर्चा की गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार, पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें