फोटो 16 भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अतिथि। स्रोत विभाग
मैनपुरी। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में शहर के डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को विकसित भारत युवा संसद युवा कनेक्ट के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष भारत के लिए सीख विषय पर प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी। प्रतियोगिता में आर्यन पहले, हर्षवर्धन दूसरे और पूर्णिमा तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने किया। जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने बताया कि जिले के पांच विजेता अब राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में अंकिता ने चौथा और अंशिक ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में जयप्रकाश यादव, अनामिका सिंह, ललित चौहान और सरिता सिंह शामिल रहीं। इस दौरान श्रवण कुमार बाथम, नीलकमल आदि मौजूद रहे।