शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, मौके से दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छिबकरिया गांव में नलकूप के पास से असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौके से अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए गए।
थाना पुलिस ने सोमवार रात थाना क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी रमेश के नलकूप पर छापा मारा। हथियार बना रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने गांव छिबकरिया निवासी रमेश और अमित निवासी गांव दोहरा थाना बेवर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बंदूक, चार बने तमंचा और कई अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए। मंगलवार को दोनों आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया गया