फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन ही इंसान को महान बनाता है: शैफाली

Fri, 03 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
आत्म अनुशासन के द्वारा ही हम दूसरों को अनुशासित कर सकते हैं। अनुशासन ही इंसान को महान बनाता है। अनुशासन से ही हम देश को एकता के सूत्र में बांध सकते है। यह बातें आरसी महिला डिग्री कालेज की प्राचार्या ने एनएसएस के शिविर के समापन पर कहीं।
विज्ञापन


शिविर के समापन पर प्राथमिक विद्यालय नगरिया में प्राचार्या डा. शैफाली यादव ने एनएसएस स्वयं सेवकों को मार्ग दर्शन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वयंसेवी एकता, खुशबू सिंह ने बेटी बचाओ  पर काव्य पाठ, प्रिया, प्रियंका, सलोनी ने महिला सशक्तिकरण पर समूह गान प्रस्तुत किया। नेहा यादव ने ‘अपने दुख दर्द को छुपा लेती हैं लड़कियां, फिर भी जिंदा जला दी जाती हैं लड़कियां’ कविता सुनाई। सोनी ने ‘क्यों दुनिया ने यह रस्म बनायी है, कर के इतना बड़ा, कहते हैं जा बेटी तू अब परायी है’ सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। रामदेवी ने स्वच्छ भारत, कनिका, शिवंागी ने गली गली और मोहल्ला गीत सुनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। चंद्रकांता, सोनम, दुर्गेश, अनीता राजपूत, रत्नेश बौद्ध, पूजा, प्रिया, प्रीती, बेबी यादव, मोनिका, अनम कुरैशी, मोहिनी, कल्पना, रश्मि ने नाटक प्रस्तुत किए। रंजिता चौधरी ने कहा शिविर का उद्देश्य सभी दूरियों को मिटाकर एक साथ मिलकर देश की सेवा करना है। कार्यक्रम अधिकारी डा. कुसुम यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रूपा देवी, कमला देवी, धनदेवी, कन्यावती, यदुराम, राजपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें