फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिना बिल के बिक्री हो रही थीं एंटीबायोटिक और नारकोटिक्स की दवाएं

Wed, 15 Jul 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के ही दवाइयों की बिक्री की जा रही थी। बीते सोमवार को औषधि विभाग ने निरीक्षण किया तो ये कमियां सामने आईं। इसके बाद संचालक को 11 दिन में बिल दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने 13 जुलाई को देवी बाईपास रोड स्थित अयांश मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां छह प्रकार की एंटीबायोटिक एवं नारकोटिक्स दवाइयाें के बिल उपलब्ध नहीं मिले। जिनकी कीमत करीब 69890 रुपये थी। इन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। औषधि निरीक्षक को इस दौरान 6600 एनआरएक्स-सेबोजोलम 0.5 एमजी टैबलेट, 540 एनआरएक्स-अल्प्राविन टैबलेट, 120 एनआरएक्स-विनजोसिन इंजेक्शन और 480 एनआरएक्स-सेम्प्लक्स कैप्सूल कुल 7740 नारकोटिक्स औषधियों के बिल नहीं मिले।
जबकि एंटीबायोटिक औषधि के 13 मेरोबैक्ट-एस इंजेक्शन, 300 ग्लोक्साइम 500 टैबलेट के बिल भी संचालक नहीं दिखा सका। इस पर औषधि निरीक्षक ने मौके पर ही सभी छह प्रकार की औषधियों को सील करते हुए बिक्री पर रोक लगा दी। 11 दिन के अंदर संचालक से बिल मांगे गए हैं। औषधि निरीक्षक ने कहा कि निर्धारित समय में बिल न मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें