फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अस्पताल की बदली नजर आएगी सूरत

Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पशु अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के पशु अस्पताल की सूरत अब बदली हुई नजर आएगी। शासन ने अनुपूरक बजट में इसकी सूरत बदलने के लिए 69.34 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। रिक्त चले आ रहे पशु चिकित्सक के पद पर भी एक पशु चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र के पशु पालकों तथा मालिकों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र किशनी के कस्बा कुसमरा में हजारों की आबादी पर डी श्रेणी का पशु अस्पताल (कृत्रिम गर्भाधान केंद्र) 27 साल से संचालित है। कई स्थानों पर किराए पर अस्पताल संचालित होने के बाद वर्ष 2005 में एक भवन का निर्माण कराकर पशु अस्पताल को नए भवन में संचालित किया गया है। इस अस्पताल में पिछले कई महीनों से कोई भी पशु चिकित्सक तैनात नहीं है। एक सप्ताह पहले ही विभाग ने पशु मालिकों की सुविधा के लिए एक पशु चिकित्सक की तैनाती कर दी है। तैनात किए गए पशु चिकित्सक के पास नगला तारा के पशु अस्पताल का भी चार्ज है। दो स्थानों पर तैनाती होने के कारण वह केवल दो दिन ही कुसमरा केंद्र पर बैठकर पशुओं का उपचार करते हैं। उप्र शासन ने अनुपूरक बजट में पशु अस्पताल की सूरत बदलने तथा उच्चीकरण के लिए 69.34 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। उच्चीकरण होने के बाद अब पशु मालिकों को पशुओं की बीमारी में टीकाकरण, बधियाकरण, गर्भाधान, बांझपन, रैबीज सहित अन्य बीमारियों का इलाज भी मिलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर योगेश कुमार सारस्वत का कहना है कि शासन की मंशा किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की है। शासन से स्वीकृत धनराशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें