फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एनएमओपीएस के पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होने से आक्रोश

Wed, 03 Dec 2025 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फाेटो 31 सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में एफआईआर की प्रतियां जलाते शिक्षक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना आंदोलन के पदाधिकारियाें के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने पर जिले के शिक्षक और कर्मचारियों में आक्रोश है। आक्रोशित शिक्षक और कर्मचारियों ने मंगलवार को जिले भर में एफआईआर की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना आंदोलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंदर धारीवाल, रेलवे के साथी सर्वजीत सिंह और रूपेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर जिले के अटेवा के पदाधिकारियों ने निंदा की। शिक्षक और कर्मचारियों का कहना था कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना हुआ था। इसके बाद भी एफआईआर दर्ज करना गलत है। विरोध में अटेवा मैनपुरी ने अपने अपने कार्यस्थलों पर एफआईआर की प्रतीकात्मक कॉपी जला प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि आखिर शासन प्रशासन इतना निष्ठुर कैसे हो सकता है। एक तो उनकी बात सुनता नहीं और दूसरा सुनाने का जब प्रयास किया जाता है तो एफआईआर लाद दिया जाता है। लोकतांत्रिक शासन के लिए या ठीक नहीं। सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर में चंद्र प्रकाश, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में आराध्य पांडेय, जैन इंटर कॉलेज करहल में मोहित जैन, जनता इंटर कॉलेज नौनेर में विपिन कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज आर्यपुर खेड़ा में संतोष कुमार, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी में अमित दुबे , महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में शिवमंगल सिंह, सदर तहसील में भानु प्रताप सक्सेना, लोक निर्माण विभाग में कुलदीप यादव, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेबर में करन सिंह के नेतृत्व में प्रतियां जलाई गईं।

फाेटो 31 सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में एफआईआर की प्रतियां जलाते शिक्षक। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें