फोटो 26 औंछा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के लाभ बताते अधिशासी अभियंता हंसराज कौशल। स्
मैनपुरी। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) में बकायेदार उपभोक्ता रुचि दिखा रहे हैं। योजना के दूसरे दिन मंगलवार को जनपदभर में 458 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। इससे बकाए का बोझ कम होगा। दूसरे दिन भी निगम के अधिकारियों ने कैंपों का निरीक्षण और उपभोक्ताओं से संवाद किया।निगम के अधिशासी अभियंता खंड तृतीय हंसराज कौशल ने औंछा उपकेंद्र से पोषित गांव बालमपुर में उपभोक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के लाभ बताए और पंजीकरण कराकर बकाया बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि योजना में ब्याज पर छूट के साथ मूलधन में भी छूट का लाभ लिया जा सकता है। बिजली चोरी के मामले में छूट का प्रावधान दिया गया है।एक्सईएन ने जेई विशंभर सिंह से कहा कि अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर बकायेदारों को योजना के लाभ बताएं और लाभ न लेने पर बकायेदारों के खिलाफ बृहद अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जाएं। उपकेंद्र से एसएसओ टॉप-100 बकायेदारों को कॉल करके योजना के बारे में बताएं और लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।