फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

Tue, 12 May 2026 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 ब्लाॅक सभागार में प्रशिक्षण में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
घिरोर। ब्लाक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही गांव में लगने वाले मेलों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दया गया। ब्लाक सभागार में हुए कार्यक्रम में मंडल को-ऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र कुमार, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर मधु सैनी के सहयोग से प्रधानाध्यापक वीरपाल सिंह ने जानकारी दी।जिले के सभी ब्लॉक में मेलों को आयोजन किया जाएगा, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्ले स्कूल में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। बच्चों के शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, सामाजिक भावनात्मक विकास, भाषा विकास और गणित विकास की जानकारी दी जाएगी। पहला मेला 11 मई से 16 मई तक और दूसरा मेला 22 जून से 27 जून तक चलेगा। इस दौरान कमला देवी, ममता देवी, मंजू, दीपा सक्सेना, सीमा, ऊषा देवी, सुशील कुमारी, सरोज, संतोष कुमारी, शशीप्रभा, रमा देवी, सुमन देवी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें