फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र में एक साल पहले हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन उसका अपोलो हाॅस्पिटल दिल्ली में इलाज करा रहे थे। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के संतोषी चौक निवासी 69 वर्षीय अभय अग्रवाल की कस्बा में जूता चप्पल की दुकान है। 20 मई 2025 को जब वह दुकान पर जा रहे थे। तभी किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल, पीजीआई सैफई में उनका उपचार चला वर्तमान में परिजन अपोलो हाॅस्पिटल दिल्ली में इलाज करा रहे थे। शनिवार की रात अभय अग्रवाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर कस्बा घिरोर स्थित घर आ गए। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें