फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विश्नोई गैंग का धमकी मामले में एंबुलेंस चालक से पूछताछ

Tue, 21 Apr 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आवास विकास काॅलोनी में रहने वाले एक एंबुलेंस चालक को लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसके बाद परिवार दहशत में है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चालक से पूछताछ की। इंस्पेक्टर का कहना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है।काेतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी आनंद पांडेय और गोलू पांडेय एंबुलेंस चालक हैं। शनिवार दोपहर उनके घर डाक से एक धमकी भरा पत्र आया, जिसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग पंजाब लिखा था। पत्र के जरिए 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परिवार सहित जान से मार डालने की धमकी दी गई थी। पत्र में यह भी कहा गया कि वह जानता है कि तुम लोग क्या करते हो, बिहार में रुपये लेकर आने के लिए कहा गया। एंबुलेंस चालक की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पत्र वाकई में किसी गैंग ने भेजा है या किसी ने परेशान करने के लिए ऐसा किया है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने एबुलेंस चालक से पूछताछ कर रंजिश मानने वाले, या परेशान करने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि संभवत: किसी ने शरारत की है, जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें