फोटो 27 मौके पर अभिलेखों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। संवाद
किशनी। राजस्व के पुराने अभिलेखों में जमीन ढाई एकड़ थी। नए अभिलेखों में जमीन साढ़े बारह एकड़ हो गई। इसे लेकर मुकदमे उच्च न्यायालय, डीएम तथा एसडीएम कोर्ट में चल रहे हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी अंजनी कुमार बिधूना चौराहे के पास स्थित आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी करीब 25 मिनट रुके और एसडीएम गोपाल शर्मा को निर्देश देकर वापस मुख्यालय चले गए। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया एक मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। पुराने अभिलेखों में एक जमीन का रकबा ढाई एकड़ था, लेकिन अब उसी जमीन का रकबा नवीन अभिलेखों में साढ़े बारह एकड़ हो गया है। चूंकि मामला उच्च न्यायालय में है इसलिए जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करके लौट गए। इस मौके पर एसडीएम गोपाल शर्मा, तहसीलदार घासीराम और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।