बरनाहल। क्षेत्र के गांव सलूक नगर निवासी पवन कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एक निजी क्लीनिक पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में कहा है कि गलत उपचार के कारण उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया।
पवन कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि दो अप्रैल को 2026 को उसकी पत्नी के पेटदर्द में हुआ तो वह कस्बा करहल के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। यहां उससे 10 हजार रुपये जमा कराए गए।
पत्नी की हालत और बिगड़ गई तो उससे 30 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। रुपये न देने पर संचालक ने अस्पताल से बाहर निकाल दिया। वह गंभीर हालत में आगरा ले गया यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि गर्भपात हो गया है। पवन ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।