फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्लॉट बेचने के बाद दोबारा बैनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। प्लॉट बेचने के बाद दोबारा बैनामा कराने का आरोप लगाकर पीड़ित ने कुरावली थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्राम दिवरई निवासी भारत सिंह तोमर ने बताया कि 27 मई 2024 को ग्राम फतेहजंगपुर निवासी पीयूष राठौर से एक आवासीय प्लॉट 12 लाख 60 हजार रुपये में खरीदा था। बैनामा कराने के बाद जब वह प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचा तो वहां शैलेंद्र चौहान ने दावा किया कि उसने यही प्लॉट 24 जुलाई 2023 को पीयूष राठौर से खरीदा था। पीयूष राठौर ने शैलेंद्र चौहान के साथ साजिश कर उसी प्लॉट का बैनामा 23 दिसंबर 2024 को आरती पत्नी आदेश कुमार के नाम करा दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें