मैनपुरी/घिरोर/ कुरावली/ करहल/ भोगांव। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, नारों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति अलख जगाने का काम किया।
आरसी महिला डिग्री कालेज में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने की। इस दौरान डीएम ने छात्राओं से शत प्रतिशत मतदान करने की बात कही। महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदान से जुडे़ नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, लोकनृत्य, कविता, भाषण, नारा, पोस्टर प्रतियोगिता आदि आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अलका पाठक ने किया। इस मौके पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, सूचना अधिकारी जहीन खान, सीएमओ डाक्टर केके शर्मा, करूणा चतुर्वेदी, निवेदिता त्रिपाठी आदि समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। एसपी कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को एसपी राकेश शंकर सिंह ने मतदान करने की शपथ दिलाई। नेहरू युवा ने भी लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाए जाने के उदद्ेश्य को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रिया कुशवाह, उपासना, प्रियंका गुप्ता, प्रज्ञा, सोनम, अंजुला, सुनीता, पूनम आदि मौजूद रहे। नगला भमी के सिलेटी सिंह किसान इंटर कालेज में भी एनएसएस के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद गोष्ठी में प्रधानाचार्य उमेश यादव ने कहा कि एक अच्छे लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर आरके यादव, प्रशांत यादव, विनीता कुमारी, हेमेंद्र, शोभाराम आदि मौजूद रहे। करहल के नरसिंह यादव इंटर कालेज से मतदाता जागरण रैली निकाली गई उप जिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने सभी लोगों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नरसिंह यादव इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज, आजाद हिंद इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। रैली नरसिंह कालेज प्रांगण से पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ होकर किशनी चौराहा, सब्जी मंडी,, सुभाष गेट, तहसील होते हुए जैन इंटर कालेज पर पहुंचकर समाप्त हुई। स्थानीय बाबूराम यादव महाविद्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने मताधिकार की शपथ ली।
इस अवसर पर प्राचार्य डाक्टर आशीष कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव, सपना, वैशाली दुबे, पूजा दुबे, खुशबू, नितनेश, मालती, पंकज आदि उपस्थित रहे। मैनपुरी नगर पालिका परिषद में सुबह 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों ने शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को लोकतंत्र निर्माण के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर कर अधिकारी रामअचल, ब्रजनंदन कुशवाह, अशोक यादव, रिहाना उस्मानी, अनूप सक्सेना, अंसार अहमद, आदि मौजूद थे।
घिरोर के जीजीआईसी इंटर के छात्रों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसडीएम रामचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर करमवीर सिंह, रामऔतार, गौरव, आदि मौजूद रहे। कुरावली में भी मतदाता जागरूकता दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय में मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक मुन्नालाल गौतम, अंसार अली, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे। भोगांव में आठ कालेजों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मतदान दिवस के अवसर पर शपथ ली। वहीं उप जिलाधिकारी सदर गजेंद्र कुमार ने राजकीय कन्या इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखकार रवाना किया। रैली में गंगा सहाय इंटर कालेज, राष्ट्रीय सेवायोजन विद्यालय आदि के बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव, तहसीलदार सदर रामनाथ, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूल चंद्र सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे।