मंगलामुखियों का अखिल भारतीय सम्मेलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में मंगलामुखियों का अखिल भारतीय सम्मेलन मंगलवार शाम से शुरू हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक राजकुमार यादव ने किया। यह कार्यक्रम 14 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
मंगलामुखियों के सम्मेलन का शुभारंभ मंगलवार देर शाम एक मैरिज होम में हो गया। कार्यक्रम में देशभर से मंगलमुखी भाग लेने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए पिछले कई दिनों से स्टेशन रोड पर स्थित एक मैरिज होम में तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम 14 जनवरी तक चलेगा। आयोजकों में से एक मसीन सिंह रघुवंशी ने बताया कि एक जनवरी को चाक पूजन और सात जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी प्रतिदिन होंगे। इस मौके पर मंगलामुखी सीता माता, रेखा गुरु, मुकेश गुरु, गुल्ला नायक, सोनम नायक, मुस्कान, अनीता, खुशबु आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।