फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हाईवे पर बने 20 शराब ठेका होंगे शिफ्ट

Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिले में हाईवे पर स्थित 20 से अधिक शराब के ठेकों को आबकारी विभाग को स्थानांतरित करना पड़ सकता है। इसके चलते अब विभाग को उक्त ठेकों के लिए नए ठेकों की तलाश करनी होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश भर के हाईवे पर स्थित शराब के ठेकों को बंद करने या अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद से आबकारी विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कारण यदि तत्काल प्रभाव से हाईवे के किनारे स्थित ठेकों को बंद किया जाता है तो विभाग को खासे राजस्व की हानि होगी। वहीं स्थानांतरण की प्रक्रिया में भी काफी समय लगेगा। विदित रहे कि जिले से दो नेशनल हाईवे गुजर रहे हैं, इनमें एक जीटी रोड और दूसरा बरेली ग्वालियर हाईवे शामिल है। इसके अलावा स्टेट हाईवे भोगांव से शिकोहाबाद तक भी जिले के बीच से गुजर रहा है। उक्त हाईवे पर छह कसबे भी पड़ते हैं। जिनमें बड़ी संख्या में आबकारी विभाग ने अंग्रेजी, देशी और बियर के ठेके उठाए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यदि उक्त ठेकों को बंद करने के स्थान पर स्थानांतरित भी किया जाता है तो विभाग को राजस्व की चपत लगना तय है। इसका कारण यह है कि शहर और हाईवे के किनारे स्थित ठेके अन्य ठेकों की तुलना में काफी मंहगे उठते हैं।
आबकारी निरीक्षक नासिर खान का कहना है कि अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यदि ठेका बंद करे जाएंगे तो विभाग उन्हें कहीं और स्थानांतरित करेगा। आदेश मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें