फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाने मौसम के बाद उमस भरी गरमी ने किया बेहाल

Wed, 31 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
कोहरे से ट्रेनों की गति धीमी
विज्ञापन
दो दिन से सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे लोगों को मंगलवार को उमस भरी गरमी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान भी अचानक बढ़कर 38.3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। पूरे दिन खिली चटख धूप और हवा थम जाने से बढ़ी उमस भरी गरमी ने सभी को बेचैन कर दिया। दो दिन से जहां बादल छाने, बारिश होने और हवा चलने से मौसम सुहाना था। वहीं मंगलवार को सुबह 11 बजे के बाद से ही इस कदर सूर्य की तपिश हावी हुई कि लोग घर से निकलने का साहस नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को आसमान पर छाए बादल और ठंडी हवा चलने से लोगों को गरमी से राहत मिली थी। वहीं हवा में ठंडक रहने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। सुहावने मौसम के बीच अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। मंगलवार पूर्वान्ह 11 बजते-बजते हवा थमी तो उमस भरी भीषण गरमी से लोग बेहाल हो उठे। हवा बंद होने से सूर्य की तपिश ने लोगों को बेचैन कर दिया। उमस भरी गरमी का असर हर आम और खास पर पड़ा। हवा थम जाने से ऐसा लगा जैसे सूर्यदेव आग उगल रहे हों। वहीं दोपहर बाद बढ़ी गरमी का असर बाजारों में भी नजर आया। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन में बाजारों में चहल-पहल कम ही रही। भीषण उमस भरी गरमी के चलते अधिकांश लोगों ने घरों में ही रहने में भलाई समझी। पार्कों में भी लोगों और बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें