फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो ट्रकों और रोलर में लगाई आग, काम रोका, पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव असरोई के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो डंफर टकराया गए। हादसे में एक युवक की गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने एक्सप्रेसवे पर काम रोक दिया। वहीं कई वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पूरे जिले की फोर्स और पीएसी के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लगभग तीन घंटे तक चले बवाल के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इसके बाद देर शाम एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो सका।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला रामफल निवासी ट्रक चालक राम विलास (20) मंगलवार को ट्रक में चालक के बगल में बैठकर जा रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के बाद रामविलास ट्रक की खिड़की से सिर निकालकर टायर देख रहा था, तभी सामने आते डंफर की टक्कर से उसकी गर्दन कट गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं वहां खडे़ दो ट्रकों में और एक रोड रोलर में आग लगा दी। एक्सप्रेसवे पर बवाल की सूचना मिलते ही आनन-फानन में जिले के आलाधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। शुरुआत में लगभग आधा घंटा तक पुलिस की हिम्मत ही नहीं पड़ी की वह घटनास्थल तक पहुंच जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर पथराव भी किया। काफी देर बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और पीएसी ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ा। इस दौरान चार बजे से लेकर शाम सात बजे तक एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में अराजकता की स्थिति रही। शाम को सात बजे स्थिति नियंत्रित होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण अधिकारियों से युवक के परिवारीजन मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया वे ग्रामीणों की मांग को शासन तक पहुंचा देंगे। साथ ही हर संभव मदद करेंगे। एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि देर शाम स्थिति नियंत्रित हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों की मांग शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें