फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फैजपुर में 10 वर्षों बाद चकबंदी योजना का प्रकाशन, ग्रामीण खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील घिरोर के ग्राम फैजपुर में विगत 10 वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया को गति देने के लिए चौपाल आयोजित की गई। सहायक चकबंदी अधिकारी ने प्रारंभिक चकबंदी योजना तैयार कर इसका प्रकाशन किया।
विज्ञापन

चौपाल में काश्तकारों को जोत चकबंदी आकार पत्र-23 भाग-01 वितरित किए गए। उन्हें उद्धरण में अंकित प्रविष्टियों को विस्तार से समझाया गया। काश्तकारों को उनके मूल गाटा और आवंटित चक के नंबर बताए गए। उन्हें स्वयं भू-चित्र का अवलोकन करने की सलाह भी दी गई। सहायक चकबंदी अधिकारी ने बताया कि यदि कोई काश्तकार प्रस्तावित योजना से असंतुष्ट है। वह धारा-21(1) के तहत 15 दिन के भीतर चकबंदी अधिकारी, मैनपुरी के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। चकबंदी अधिकारी ग्राम में ही कैंप लगाकर इन आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। सहायक चकबंदी अधिकारी को उद्धरण की दूसरी प्रति साक्ष्य के रूप में रखने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें