फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कार्यकर्ताओं को व्यवहार ठीक रखने की नसीहत’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन मैदान में आयोजित सभा में सपा के वरिष्ठ नेताओं ने पंचायत चुनाव के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह को छोड़कर किसी नेता ने प्रधानमंत्री मोदी या भाजपा पर प्रहार नहीं किया। जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को व्यवहार ठीक रखने की नसीहत दी वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐसा तरीका अपनाएं कि भाजपा और बसपा को वोट न मिल सकें। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ठेकेदारों से पद छोड़ने और उन्हें टिकट नहीं दिए जाने की वकालत की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित सपा की सभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौजवानों से हमदर्दी जताते हुए कहा कि देश में सबसे अधिक नौजवान उत्तर प्रदेश में हैं। नौजवानों को नौकरी के अवसर सरकार बढ़ा रही है। 40 हजार पुलिस की और भर्ती की जाएगी। कोशिश होगी कि युवाओं को परीक्षा से न गुजरना पड़े। कार्यकर्ता व्यवहार ठीक रखें ताकि सपा के पक्ष में माहौल बने। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सैनिक स्कूल खुलने से यहां के शैक्षिक और सामाजिक माहौल में बदलाव आएगा। परीक्षा के दौरान पिता ही बेटे को नकल कराने पहुंच जाते हैं जिससे बच्चा टेस्ट पास नहीं कर पाता। पंचायत चुनाव में ऐसी कोशिश होनी चाहिए कि भाजपा और बसपा को वोट न मिल सकें।
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ठेकेदारों को पार्टी में पद और टिकट न दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि ठेकेदार पद पर हों तो तत्काल पद छोड़ दें। ठेकेदार पार्टी की आर्थिक रूप से मदद को आगे आएं। उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि एक जादूगर आया था लेकिन मैनपुरी में उसका जादू नहीं चला। देश पर 361 हजार का विदेशी कर्जा हो गया है और जादूगर विदेश यात्रा करने में जुटा हुआ है। जादूगर की सरकार डेढ़ साल में एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। जबकि प्रदेश की सपा सरकार ने सभी वादे पूरे कर दिखाए हैं।
विज्ञापन

सभा को सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप यादव, राज्यमंत्री आलोक शाक्य, विधायक राजकुमार यादव, सोबरन सिंह यादव, बृजेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर प्रियरंजन आशु दिवाकर, पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, अरविंद प्रताप यादव, आशुतोष यादव, एमएलसी असीम यादव, पूर्व प्रदेश सचिव अनीता यादव, डाक्टर दीप सिंह पाल, बबलू यादव, नृप चौधरी, इंजीनियर मनोज यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने और संचालन सुखवीर सिंह यादव ने किया।

कोई बड़ी विकास परियोजना की नहीं हुई घोषणा
मुख्यमंत्री ने जिले में विकास कार्यों की घोषणा के लिए भेजी गई सूची में से कुछ योजनाओं के नाम लेकर उन्हें पूरा करने की घोषणा की। कहा कि सूची में जो भी योजनाएं दी गईं हैं सभी पूरी कराई जाएंगी। उन्होंने नई आवास विकास कालोनी, ट्रॉमा सेंटर, पराग दूध सेंटर के सुधार, कुरावली में महिला महाविद्यालय, नई आधुनिक मंडी, आश्रम पद्धति विद्यालय के सुधार कार्यों को कराए जाने की माइक से घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लिए कोई बड़ी परियोजना की घोषणा नहीं किए जाने से लोग मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें