फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराबी पर होगी कार्रवाई

Sat, 14 Nov 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निर्माण कार्यों में लापरवाही और सरकारी योजनाओं में अपात्रों को लाभ पहुंचाने पर कार्रवाई होगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिट हॉस्टल में जनसुनवाई के दौरान कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित कार्यदायी संस्था की होगी। मानकों की अनदेखी या गुणवत्ता में कमी मिलने पर जिम्मेदार अभियंताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी-जसराना मार्ग के निर्माण की धीमी प्रगति और मानकों का पालन नहीं होने की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को चेतावनी दी। उन्होंने 15 दिसंबर तक मार्ग का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। अपात्रों को गलत तरीके से लाभ दिए जाने की शिकायतों पर दूसरे विभागों से जांच कराने के निर्देश दिए। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें