फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूबेदार आर्य को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Nov 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूबेदार आर्य की पुण्यतिथि पर शहीद मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि 14 अगस्त 1942 को बेवर थाने पर तिरंगा फहराने के दौरान शहीद तीन क्रांतिकारियों के आंदोलन में सूबेदार आर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने आजादी के आंदोलन को गति देने के लिए अपने आवास पर कांग्रेस कार्यालय खुलवाया था। इस मौके पर अनिल कुमार आर्य, राजेश आर्य, गिरीश गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, वीरू भारद्वाज, अनुराग भारद्वाज, अभिनव, वैभव, प्रमोद महेश्वरी, अभय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें