फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में पागल सिरफिरा: नाबालिग से निकाह करना चाहता था इमरान, घरवाले नहीं मानें... तो बेटी को उठा ले गया

Sun, 21 Apr 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

इश्क में पागल सिरफिरे के कारनामे से परिजन को होश उड़ गए। आरोपी इमरान नाबालिग से निकाह करना चाहता था। घरवाले नहीं मानें तो बेटी को उठा ले गया। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशोरी के परिजन पर आरोपी शादी करने का दवाब बना रहा था। परिजन नाबालिग होने की बात कह कर विरोध कर रहे थे। शनिवार को आरोपी मौका पाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोहल्ला छपट्टी निवासी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल की शाम मोहल्ला छपट्टी निवासी इमरान उनके घर पर आया। कहने लगा कि वह अपनी बेटी का निकाह उसके साथ कर दें। अगर बात नहीं मानी तो वह उनकी बेटी को अपने साथ लेकर चला जाएगा।

घर में मौजूद पति व अन्य परिजन ने कहा कि पुत्री अभी नाबालिग है। इस वजह से उसका निकाह नहीं कर सकते। परिजन ने विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया। शनिवार की दोपहर आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया। जानकारी होने के बाद पुत्री की काफी तलाश क लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ किशोरी को अगवा कर ले जाने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें