मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में इन्सानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाले कन्हैया को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मझोला पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसने मंगलवार रात तीन माह की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। बच्ची का इलाज पीजीआई सैफई में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
एक सितंबर की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की बच्ची की मां जब खाना बना रही थी, पिता अपने काम में व्यस्त था। तभी गांव का रहने वाला 32 वर्षीय कन्हैया घर में आया और चारपाई पर लेटी बच्ची को खिलाने के बहाने घर के बाहर ले गया था। उसने तीन माह की मासूम के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। घटना की जानकारी माता-पिता को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हुई।