एसडीएम ने गुरुवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान देखकर कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही सामान बटोरना शुरू कर दिया। वहीं कुछ के अतिक्रमण हटवाए गए। एसडीएम ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम ने विशेष अभियान चलाया। जिन लोगों ने अपने सामान को सड़क पर रख लिया था उन्होंने अभियान शुरू होते ही खुद सामान हटा लिया। एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने सड़क किनारे रखे खोखे तत्काल हटाने को कहा। उन्होंने हथठेल वालों को एक जगह खड़े होकर सामान नहीं बेचने को कहा। लोहपीटा समाज के लोगों को सड़क के किनारे पर तंबू नहीं लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने गुरुवार को बाजारबंदी के दिन भी दुकानें खुली होने पर दुकानदारों को बंदी का पालन करने की चेतावनी दी। ईओ डा. कल्पना बाजपेई, लिपिक रामयज्ञ गुप्ता सहित भारी पुलिस बल व नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे।