फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आशी और रौनक बंगलूरू में सीखेंगे तकनीकी बारीकियां

Tue, 24 Mar 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 48 आशी
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सरकार की मदद से उच्च स्तरीय भ्रमण करने का मौका मिल रहा है। दो बच्चों को हवाई यात्रा करने का मौका मिला है। दोनों ही बच्चे मंगलवार को दिल्ली से बंगलूरू पहुंचेंगे। वे वहां आईआईटी का भ्रमण करेंगे और यहां तकनीकी बारीकियां सीखेंगे। दोनों ही बच्चों ने बीते दिनों जिले में हुई राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रदर्शनी में जिले में प्रथम और द्वितीय स्थान पाया है। बीते 12 फरवरी को बीएसए कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय आविष्कार जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था। इस प्रदर्शनी में जिले के सभी नौ विकास खंड के 100 बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। इनमें प्रथम पांच स्थान पाने वाले बच्चों को टैबलेट, छह से 10 तक बच्चों को साइंस किट और 90 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा सात की छात्रा आशी कंपोजिट विद्यालय गढ़िया जैनपुर बरनाहल ने प्राप्त किया था। वहीं, किशनी के कंपोजिट विद्यालय बसैत के कक्षा 8 के छात्र रौनक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। दोनों ही छात्र-छात्राओं को बंगलूरू भ्रमण करने का मौका दिया गया है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने दोनों ही बच्चों को बधाई दी है।

फोटो 48 आशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें