फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Tue, 24 Mar 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को दुष्कर्म की वारदात सामने आई। घर पर अकेली नाबालिग आरोपी सात साल की बालिका को सामान मंगाने के बहाने धोखे से अपने साथ ले गया और उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन बच्चे का मुंडन करवाकर घर लौटे। उन्होंने आरोपी से घटना के बारे में पूछा तो उसने गाली-गलौज की। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को वह बच्चे का मुंडन कराने के लिए गए थे। सात वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इस बीच गांव का रहने वाला 16 वर्षीय आरोपी उनके घर आया और बेटी को कुछ सामान मंगाने की बात कह कर साथ ले गया। आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। वह जब पत्नी बच्चों के साथ घर लौटे तो बहन ने सारी घटना बताई। घटनाक्रम सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब आरोपी से पूछा तो वह गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें