44वीं जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित मॉडल प्रदर्शनी तथा विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्राएं राज्य स्तर पर चयनित हुई हैं, तो वहीं दूसरे वर्ग में जीएसएम की चार छात्राओं का भी चयन हुआ।
छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उप्र इलाहाबाद की निदेशिका नीना श्रीवास्तव और मंडलीय शिक्षा निदेशक बरेली ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ के लिए जगह बनाई है। प्रधानाचार्या कुसुम चौहान ने दीपाली, प्रज्ञापाल, दिव्या मिश्रा एवं सहयोगी दिनेश कुमार सोलंकी व गौरव वर्मा सहित सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी। प्रबंधक बलवीर चौहान और संस्था की निदेशिका डा. सुशीला त्यागी ने सम्मानित करने की घोषणा की।
तो जीएसएम महाविद्यालय के चार छात्र छात्राओं ने स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 15-18 नवंबर तक बरेली के जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हुई थी।
इसमें बीटीसी प्रथम सेमेस्टर के शरद मिश्रा ने पर्यावरण संसाधनों में नवाचार, आलोक कुमार ने कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, बीएससी फाइनल की ज्योत्सना पांडेय ने स्वास्थ्य तथा बीएड की प्रीती कुमारी ने परिवहन एवं संचार विषय पर बेहतरीन प्रोजेक्ट तैयार कर राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त किया है। राज्य विज्ञान शिक्षा निदेशक नीना श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और शील्ड दी। कालेज सचिव मनोज दुबे ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों समेत उनके मार्ग निर्देशन में लगे स्टाफ अन्नू तिवारी,कमलेश कुमार तथा प्रशांत मिश्रा को भी सम्मानित किया।