फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल दो दिन मिलेगी निर्बाध बत्ती

Wed, 23 Mar 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एलईडी बल्ब - फोटो : File
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र में होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का विभाग दावा कर रहा है। बुधवार को अधिकारियों ने बैठक की। कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तीन ट्रांसफार्मर ट्राली की व्यवस्था की गई है। किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने पर भी तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति की जाएगी। बुधवार को विद्युत वितरण कार्यालय पर बैठक हुई। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण एके पांडेय ने कहा कि होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश मिले हैं। जिले में पहले से ही निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। सभी अधीनस्थ सुनिश्चित करें कि होली पर कटौती न हो। उन्होंने कहा कि होली पर 24 और 25 मार्च को जेई उपकेंद्रों पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने कहा कि कहीं से फाल्ट आदि की सूचना मिलते ही तत्काल फाल्ट सही कर बिजली आपूर्ति सुचारु कराएं। यदि अतिरिक्त लाइनमैन और स्टाफ की जरूरत हो तो बताया जाए। उसकी व्यवस्था की जाएगी। कहीं यदि ट्रांसफार्मर फुंकता है तो तत्काल ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई जाए। इसके लिए तीन 400-400 केवीए के तीन ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की है। बैठक में सभी एसडीओ और अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें