फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दावत खाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 26 Nov 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो1 मृतक विमलेश का फाइल फोटो - फोटो : कलक्ट्रेट में अधिकारी,कर्मचारियों को शपथ दिलाते एडीएम न्यायिक अरविंद पांडेय। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
घिरोर। बुआ के घर से दावत खाकर गांव सावज थाना औंछा लौट रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार रात नगला केहरी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सावज निवासी विमलेश कुमार (29) मंगलवार को फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव धीमरी में बुआ के घर दावत में शामिल होने गया था। रात के समय वह दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था, थाना क्षेत्र में घिरोर कुरावली मार्ग पर नगला केहरी के पास किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में विमलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को मोर्चरी भिजवाया। विमलेश माता-पिता की इकलौती संतान था। वह शादीशुदा था और एक बेटा दो वर्षीय आर्यन और चार वर्षीय पुत्री युवांशी है। पत्नी लक्ष्मी देवी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें