फोटो 19 तहसील सभागार में लेखपालों को प्रशिक्षण देती जनगणना प्रभारी। संवाद
- फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में भगवान निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
कुरावली। तहसील सभागार में सोमवार को जनगणना के लिए प्रशिक्षण हुआ। इससे जुड़े लेखपालों को प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर कार्य करने की प्रक्रिया और सर्वेक्षण की नई व्यवस्था की जानकारी दी गई।
मुख्य प्रशिक्षक एवं जनगणना प्रभारी शैलजा त्रिपाठी ने जनगणना पोर्टल पर आंकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न मॉड्यूल और आंकड़ों की प्रस्तुति के माध्यम से कर्मचारियों की शंकाओं का भी समाधान किया। बताया कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तृत सर्वे किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार अखिल गोयल, कानूनगो ओमवीर यादव, बसंत दुबे, बृजभूषण, लेखपाल रजनेश पांडेय, राकेश यादव, रश्मि यादव, विपिन शाक्य, विपिन कुमार, अदनान खां मौजूद रहे।