फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कट्टी घर में बनेगा शहर के कुत्तों को आश्रय घर

Wed, 17 Dec 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका ने कुत्तों के लिए ज्योंति रोड पर बंद पड़े कट्टी घर को कुत्तों का आश्रय घर बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को ईओ के निर्देश पर सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को जनपदीय बैठक में जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे, कि किसी भी सरकारी कार्यालय में कुत्ते नजर नहीं आने चाहिए। इसके बाद बुधवार को ईओ बुद्धिप्रकाश ने सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह को ज्योंति रोड स्थित नगर पालिका के बंद पड़े कट्टी घर भेजा। ईओ ने बताया कि कट्टी घर के भवन और जगह को कुत्तों के लिए आश्रय घर बनाया जाएगा। उन्होंने सफाई इंस्पेक्टर को यहां साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।


चहारदीवारी ऊंचीकर लगाया जाएगा जाल
ईओ ने बताया कि कट्टी घर की चहारदीवारी ऊंची कराई जाएगी। साथ ही जाल भी लगाया जाएगा। ईओ ने जेई निर्माण को बाउंड्रीवाल को ऊंचा करने और जाल लगवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं ईओ ने जेई जलकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि यहां सबमर्सिबल पंप लगाकर कुत्तों के लिए पेयजल व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन




सीएमएस ने ईओ को भेजा पत्र
जिला अस्पताल में कुत्तों की रोकथाम के लिए सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को ईओ नगर पालिका के नाम एक पत्र भेजा। ईओ से कहा गया है कि जिला अस्पताल प्रांगण में कुछ आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, इनको पकड़कर कुत्तों को आश्रय स्थल भिजवाया जाए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें