फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्रिश्चियन मैदान में एक को होगा शाखा संगम

Fri, 30 Oct 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एक नवंबर को शहर के क्रिश्चियन मैदान में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को संघ पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सह विभाग प्रचारक विक्रांत, जिला प्रचारक अभिनव, जिला कार्यवाह आशुतोष और जिला धर्म जागरण संयोजक वीरू राठौर ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नगर कार्यवाह रवि ने बताया कि शाखा संगम में नगर की सभी बस्तियों की 40 शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें