फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आरक्षी ने बरनाहल थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 03 Jul 2026 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना बरनाहल में तैनात आरक्षी ने पत्नी की मौत के बाद बेटे के ससुरालीजन पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के मोहल्ला रामलीला रोड पक्का बाग निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि बेटे अंशुल यादव की शादी छह फरवरी 2026 को इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव बादरी पूठ निवासी अजब सिंह की पुत्री सुप्रिया के साथ की है। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटे के ससुरालीजन घरेलू मामलों में दखलंदाजी करने लगे। दो जून को बेटे के ससुरालीजन घर आए और बहू सुप्रिया को अपने साथ मायके ले जाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उनके बेटे अंशुल व पत्नी सुमन लता से गाली-गलौज की गई। उनकी पिटाई की गई, आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। अपमान से क्षुब्ध होकर पत्नी सुमनलता सात जून को बरनाहल आ गईं और जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। हरविंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अजब सिंह, सास पुष्पा देवी, साले प्रियांशू, हिमांशू व तीन अन्य के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें